फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में बनेंगे 100 चार्जिंग स्टेशन, 15 दिन में पहला होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर में जल्द 100 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने मंगलवार को कनवर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के साथ अनुबंध किया है। शहर का पहला चार्जिंग स्टेशन सेक्टर अल्फा कामर्शियल बेल्ट में बनेगा जो अगले 15 दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विद्युत गतिशीलता योजना के तहत देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। प्राधिकरण भी इस मुहिम का हिस्सा बन गया है। मंगलवार को एसीईओ दीप चंद्र की मौजूदगी में वाणिज्य सेल के प्रभारी व ओएसडी नवीन कुमार सिंह व सीईएसएल के अधिकारी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। एसीईओ ने सीईएसएल को अगले 15 दिन में पहला चार्जिंग स्टेशन अल्फा कामर्शियल बेल्ट में बनाने का लक्ष्य दिया है। सीईएसएल के प्रतिनिधियों ने भी इस पर हामी दी है। शेष चार्जिंग स्टेशनों की जगह तय करने के लिए प्राधिकरण और सीईएसएल की टीम संयुक्त सर्वे करेगी। अगले 10 दिन में सर्वे रिपोर्ट तैयार होगी।
प्राधिकरण अफसरों ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन उन जगहों पर बनेंगे, जहां वाहनों की आवाजाही अधिक होगी। प्रमुख बाजारों, चौराहों, मॉल, प्रमुख मार्गों, सरकारी दफ्तरों के आसपास इन्हें बनाया जाएगा। स्टेशनों के लिए प्राधिकरण जगह उपलब्ध कराएगा। शेष सुविधाएं सीईएसएल विकसित करेगा।
विज्ञापन

ई-वाहन चालकों को मिलेगी काफी राहत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा कि चार्जिंग स्टेशनों से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को काफी लाभ मिलेगा। सीईएसएल के एमडी व सीईओ महुआ आचार्य ने कहा कि ग्रेटर नोएडा एशिया के प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक है। यहां पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का भरपूर मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें