फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो: एनएमआरसी ने यात्रियों को दी राहत, प्रवेश और निकास के लिए खुलेंगे 10 स्टेशनों के दोनों गेट

Wed, 03 Nov 2021 11:12 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा मेट्रो ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। नोएडा-ग्रेनो मेट्रो लाइन के 10 स्टेशनों के दोनों गेटों को खोल दिया गया है। इसमें सेक्टर-51, 50, 76, एनएसईजेड, 83, 137, 142, नॉलेज पार्क-2, परी चौक व डिपो स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
नोएडा मेट्रो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा सकती है। वहीं, त्योहारी मौसम भी शुरू हो गया है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए नोएडा मेट्रो ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। नोएडा-ग्रेनो मेट्रो लाइन के 10 स्टेशनों के दोनों गेटों को खोल दिया गया है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण एहतियात बरतते हुए इन्हें बंद किया गया था। सभी स्टेशनों पर सिर्फ एक ही गेट से प्रवेश-निकासी की व्यवस्था की गई थी। गेट पर तामपान जांचे जाने के बाद ही यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा था। लेकिन अब बंदिशें कम होने से लोगों को राहत मिली है और उन्हें मेट्रो के गेट तक पहुंचने के लिए लंबे चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

एनमआरसी ने बताया कि सेक्टर-51, 50, 76, एनएसईजेड, 83, 137, 142, नॉलेज पार्क-2, परी चौक व डिपो स्टेशन के दोनों गेट खोले जाएंगे। बाकी 11 स्टेशनों पर फिलहाल एक ही गेट से प्रवेश-निकासी की व्यवस्था बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें