फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में गुर्जर लिखा नया शिलापट्ट लगाकर गंगाजल से प्रतिमा नहलाने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी के सम्राट मिहिर भोज कॉलेज में रविवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने से गुर्जर समाज के लोग यहां महापंचायत नहीं कर सके। कॉलेज में जाने से रोकने पर पुलिस से कई जगह लोगों व समाज के प्रतिनिधियों की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग चिटहेरा गांव के मंदिर परिसर में धरना देकर बैठ गए और महापंचायत की। सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक पंचायत चली और वक्ताओं ने जमकर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

इसके बाद बड़ी संख्या में गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन गुर्जर समाज के लोग पुलिस लाइन में पंचायत करने लगे। दोनों स्थानों पर हुई पंचायत में फैसला लिया गया कि सरकार दस दिन में शिलापट्ट पर सम्राट मिहिर भोज के सामने गुर्जर शब्द लिखे अन्यथा गुर्जर लिखा नया शिलापट्ट समाज के लोग लगा देंगे और प्रतिमा को गंगाजल से नहलाएंगे। वहीं, गुर्जर शब्द हटाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया। ऐसा नहीं करने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई।
महापंचायत में गुर्जर समाज ने फैसला लिया है कि 22 सितंबर को मुख्यमंत्री ने दादरी में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया था। कार्यक्रम से पहले प्रतिमा के शिलापट्ट से गुर्जर शब्द को हटा दिया गया, जो गुर्जर समाज के भाजपा जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत थी। समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश सरकार को शिलापट्ट पर दस दिन के अंदर गुर्जर शब्द लिखना होगा। इसके बाद फिर से अनावरण होगा। मुख्यमंत्री व जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को समाज से काफी मांगनी होगी। अगर सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो समाज वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर महापंचायत की जाएगी। देश में गुर्जर स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। वर्ष 2022 के बाद के अलावा अन्य चुनावों में भी भाजपा का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

51 सदस्यीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का गठन
पुलिस लाइन में राष्ट्रीय गुर्जर समन्वय समिति के अध्यक्ष अंतराम तंवर ने पंचायत की अध्यक्षता की। पंचायत में सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का गठन किया गया जो आगे के आंदोलन का संचालन करेगी। समिति की अगली बैठक 2 अक्तूबर को होगी। महापंचायत में यूपी के साथ-साथ राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों के गुर्जर पहुंचे।
भाजपा नेता व जनप्रतिनिधियों का करेंगे मुंह काला
मंच का संचालन करने वाले गुर्जर समाज के प्रमुख लोगों ने युवाओं से कहा कि अगर समाज का कोई भी व्यक्ति भाजपा नेता या जनप्रतिनिधियों को गांव में बुलाता है या फोटो खिंचवाता है तो समाज उसका बहिष्कार करेगा। गांव में आने पर समाज के लोग भाजपा नेता और जनप्रतिनिधियों का मुंह काला करें।
किस-किस ने दी गिरफ्तारी
महापंचायत करीब चार घंटे तक चली। इसके खत्म होने के बाद प्रमुख लोगों ने गिरफ्तारी दी। तीन बसों में भरकर लोगों को पुलिस लाइन लाया गया। गिरफ्तार होने वालों में मुखिया गुर्जर, मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना, रविंद्र भाटी, श्याम सिंह भाटी समेत महिलाएं भी शामिल रहीं।
20 हजार से अधिक रही संख्या
महापंचायत में यूपी के साथ-साथ राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों के गुर्जर पहुंचे। ऐसे में लोगों की संख्या 20 हजार से अधिक रही। मंदिर परिसर खचाखच भर गया था। इसके अलावा चिटहेरा से लेकर दादरी मिहिर भोज कॉलेज तक करीब तीन किलोमीटर के दायरे में जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन की पंचायत यह प्रस्ताव किए पास
1. दादरी में प्रतिमा स्थल पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज लिखा नया शिलापट्ट लगाया जाएगा। प्रशासन स्वयं यह शिलापट लगवा दे नहीं तो गुर्जर समाज यह काम करेगा।
2. सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर पवित्र किया जाएगा।
3. आगामी विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज बीजेपी का बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें