ऑनलाइन कक्षा में बच्चा इतना समझ नहीं पाता, जितना क्लास रूम में शिक्षक के सामने बैठकर समझ पाता है। ऑनलाइन शिक्षा की वजह से शारीरिक गतिविधियों पर ब्रेक लग गया था। ऑफलाइन शिक्षा से शारीरिक गतिविधि सहित कई लाभ विद्यार्थियों को हो रहा है।
कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यार्थियों में ऑनलाइन पढ़ाई और असाइनमेंट जमा करने की आदत बन गई थी। विद्यालय खुलने के बाद छात्र-छात्राएं में अब ऑनलाइन काम करने की आदत दूर हो रही है। न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्वेता त्यागी ने बताया कि विद्यार्थी ऑनलाइन असाइनमेंट की आदत से अब उबर रहे हैं। असाइनमेंट के जरिये परीक्षा की अच्छी तैयारी हो जाती है। पहले पीडीएस फॉर्मेट में इंटरनेट से कॉपी करके विद्यार्थी असाइनमेंट बना रहे थे। स्कूल खुलने से अब वह कागज पर लिखकर असाइनमेंट बना रहे हैं। इससे उनकी लिखने की आदत भी हो रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन कक्षा में बच्चा इतना समझ नहीं पाता, जितना क्लास रूम में शिक्षक के सामने बैठकर समझ पाता है। ऑनलाइन शिक्षा की वजह से शारीरिक गतिविधियों पर ब्रेक लग गया था। ऑफलाइन शिक्षा से शारीरिक गतिविधि सहित कई लाभ विद्यार्थियों को हो रहा है। वहीं, अभिभावक मनीषा ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा से बच्चों को मोबाइल की आदत लग रही थी। बच्चे कक्षाएं कम गेम्स अधिक खेलते थे। उनकी आंखों पर भी काफी असर पड़ रहा था। किताब पढ़ने की आदत बच्चों में चली गई थी क्योंकि इंटरनेट के जरिये से वह शिक्षा हासिल कर रहे थे।
विद्यालय खुलने से विद्यार्थी काफी खुश हैं। ऑनलाइन से ऑफलाइन पढ़ाई बेहतर होती है। स्कूल आकर विद्यार्थी ज्यादा सीखते हैं। किताब से बनाए असाइनमेंट से विद्यार्थियों को अधिक फायदा होता है। - मृणालिनी सिंह, प्रधानाचार्य, यदु पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
दो सालों में सभी ने विज्ञान और तकनीक का लोहा माना है लेकिन साथ ही यह भी जाना है कि गुरु-शिष्य के आमने-सामने शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है।- सारिका शर्मा, शिक्षिका, कैंब्रिज स्कूल
स्कूल खुलने के बाद लिखकर असाइनमेंट बना रहे हैं। पहले टाइप करके बनाते थे। कुछ ही दिनों में सीबीएसई टर्म 2 12वीं की परीक्षाएं होनी है। ऑफलाइन स्कूल खुलने से पढ़ाई में काफी मदद मिल रही है।- अमन, 12वीं छात्र
ऑनलाइन शिक्षा में कांसेप्ट क्लियर नहीं हो पाते थे। स्कूल खुलने से यह लाभ हो गया है कि जो भी प्रश्न होता है वह कक्षा में शिक्षक से आमने-सामने पूछ लेते हैं। ऑफलाइन स्कूल खुले अच्छा लग रहा है।- कृष, 10वीं छात्र