फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में कार्यरत करीब दर्जनभर अध्यापक और अध्यापिकाओं ने विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं उनकी पत्नी पर दुर्व्यवहार के साथ गाली गलौज करने की शिकायत शहर थाना पुलिस को दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विद्यालय में प्राचार्य का प्रभार संभाल रहे कमल सिंह एवं नरेश कुमार लिपिक ने बताया कि पूर्व प्राचार्य अजीत सिंह एवं उनकी पत्नी सबीना सहरावत के व्यवहार से वह लोग तंग आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व प्राचार्य व उनकी पत्नी विद्यालय आए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। सबीना सहरावत जोकि हिंदी प्रवक्ता है उन्होंने उनके बच्चों की अर्थी उठाने तक की बात कही और साथ ही महिला एक्ट में फंसाने की धमकी दी। वहीं, स्कूल के बच्चों पर नाजायज पुलिस शिकायत दर्ज करा उन्हें भी परेशान किया जाता है। लिपिक नरेश कुमार ने बताया कि पूर्व प्राचार्य का बीसरू स्थानांतरण हो जाने से उनकी पत्नी सबीना सहरावत और अधिक उग्र हो गई हैं। ऐसे माहौल में जहां छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है वही उनके लिए भी नौकरी करना मुश्किल है। इस अवसर पर अध्यापक कंवरलाल, प्रदीप कुमार, अध्यापिका रजनी देवी, उर्मिला कुमारी, अंजू रानी, मोनिका, कविता, अंजू कुमारी, सुनील कुमारी, लाल बहादुर, वेद प्रकाश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
पूर्व प्राचार्य ने दी सफाई
पूर्व प्राचार्य अजीत सहरावत ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। वह खंड शिक्षा कार्यालय गए थे जहां से उन्हें स्कूल बुलाया गया। हिंदी प्रवक्ता सबीना सहरावत ने बताया कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं उनके व्यवहार के कारण ही आज उनके पति को मानसिक दबाव के चलते ब्रेन हेमरेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें