फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में 48 घंटे में सभी खुले बोरवेल होंगे सील : आतिशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल मंत्री ने मुख्य सचिव के दिए जांच के निर्देश, जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बोरवेल में गिरने से युवक की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए हैंं। घटनास्थल पर पहुंचीं जल मंत्री आतिशी ने कहा कि बोरवेल तालाबंद बंद कमरे में था। प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि ताला तोड़कर घुसने का प्रयास किया गया है। पुलिस इसकी जांच करेगी। ऐसे मामले दोबारा सामने न आएं इसे लेकर जल बोर्ड को सख्त आदेश दिया गया है। राजधानी में बंद पड़े सभी निजी और सरकारी बोरवेल को 48 घंटों में वेल्डिंग कर सील करने के आदेश दिए गए हैं।
आतिशी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि जल बोर्ड की तरफ से किसी भी चूक के मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। जल विभाग को इसकी रिपोर्ट सौंपी जाए। ये मामला पुलिस जांच का है, क्योंकि मृतक बच्चा नहीं युवक था। इसके पीछे की मंशा जांच का विषय है। इस बोरवेल की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार जो भी अधिकारी है, उस पर कार्रवाई होगी, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। हालांकि, उन्होंने सुबह यह भी कहा था कि विभाग की लापरवाही तो नहीं है। एक सुरक्षित प्रतिबंधित बोरवेल था, जो बंद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया, एनडीआरफ को सराहा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि दुखद घटना है। ईश्वर युवक की आत्मा को शांति दे। एनडीआरएफ की टीम को धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने 14 घंटे रेस्क्यू अभियान में हर संभव प्रयास किया। एनडीआरए ने हर मुश्किल की घड़ी में दिल्ली वालों का साथ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें