फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नैनीताल बैंक फ्रॉड

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल बैंक फ्रॉड
विज्ञापन


नैनीताल बैंक फ्रॉड से जुड़े सभी 84 खाते फ्रीज

- साइबर क्राइम पुलिस मिली अहम जानकारी, नोएडा समेत कई शहरों के एटीएम फुटेज की चल रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित नैनीताल बैंक से 16.01 करोड़ रुपये के फ्रॉड के मामले में पुलिस ने इससे जुड़े सभी 84 खाते फ्रीज करा दिए हैं। इस मामले में नोएडा साइबर क्राइम पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। जांच में कई नए एटीएम बूथ के बारे में पता चला है। जहां से ठगी की रकम निकाली गई। पुलिस अब इन एटीएम बूथ के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-62 स्थित नैनीताल बैंक के आईटी मैनेजर सुमित कुमार श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की थी कि बैंक के आरटीजीएस ( रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) चैनल को हैक करके 16 करोड़ एक लाख 83 हजार 261 रुपये की जालसाजी कर ली गई। इस मामले की जांच में पुलिस ने अब तक दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम को फ्रीज करा दी है। वहीं अब तक इस फ्रॉड से जुड़े 84 अकाउंट का पता चला था। इन सभी अकाउंट को फ्रीज कराकर इसकी जानकारी ली जा रही है। इस मामले में भारत सरकार की संस्था सर्ट इन भी तकनीकी जांच कर रही है। अभी तक मालवेयर अटैक या कोई लिंक भेजकर मैनेजर का एक्सेस कोड हासिल कर मास्टर सर्वर को हैक करने की बात कही जा रही है। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच लगातार चल रही है और बैंक खातों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें