ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में मामूली बात पर दो पक्षों में लड़ाई होने पर एक पक्ष के व्यक्ति ने गोली चला दी। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने यह जानकारी दी। गोली एक महिला के बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गई।
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह बीटा-2 थाना क्षेत्र की सीनियर सिटिजन सोसायटी में बच्चों के बीच पटाखे चलाने को लेकर शुरू हुई लड़ाई बड़ों तक पहुंच गई। इसके बाद एक बच्चे के पिता विजयपाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली एक महिला के पास से गुजर गई।
किसी ने 112 डायल कर पुलिस को सूचित कर दिया। आपस में भिड़ गए, जिसके बाद थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद आवश्यक और विधिक कार्रवाई की ज रही है।