फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आफताब ने श्रद्धा की कई हड्डियों को ग्राइंडर में पीस पाउडर सड़कों पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आफताब ने श्रद्धा की कई हड्डियों को ग्राइंडर
विज्ञापन

में पीसकर पाउडर को सड़क पर फेंका था
श्रद्धा हत्याकांड : अदालत में दायर आरोपपत्र मे पुलिस का खुलासा
कहा, आरोपी ने शव के कई टुकड़ों को पेट्रोल डालकर जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की कई हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर उसके पाउडर को सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस की ओर से अदालत में दायर आरोपपत्र में आफताब के कबूलनामे से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने किस तरह श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। अदालत ने दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए कहा कि पेश गवाहों के बयान व दस्तावेजों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने के पर्याप्त साक्ष्य है।
आरोपपत्र के अनुसार आफताब ने पुलिस के समक्ष माना कि दोनों ने रिश्ते में सुधार के लिए ट्रिप का प्लान किया था। दोनों ट्रिप के लिए 28-29 मार्च 2022 को मुंबई से हरिद्वार गए। इसके बाद ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, मनाली और चंडीगढ़ घूमते हुए पार्वती वैली पहुंचे। वहां हमें बद्री नाम का लड़का मिला जिससे हमारी बंबल एप से दोस्ती हुई थी। उसने हमें अपने घर दिल्ली आने के लिए कहा था।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि करीब सवा महीने घूमने के बाद मई 2022 के पहले हफ्ते में 5 मई, 2022 को बद्री के घर छत्तरपुर पहाड़ी दिल्ली पहुंचे थे। उसके घर पर करीब आठ-दस दिन रुके थे और वहां भी मेरे और श्रद्धा के बीच झगड़े हुए थे। इस कारण से हमारा ब्रेकअप हो गया था। आफताब ने कहा, मेरे और श्रद्धा के बीच अक्सर झगड़ा होने के कारण बद्री ने हम दोनों अपने घर से जाने को कहा। इसके बाद करीब दो दिन बाद कहीं और रुककर 16 मई 2022 से ब्रोकर राहुल रॉय के जरिये छत्तरपुर पहाड़ी में मकान किराए पर ले लिया।
पैसे को लेकर होने लगे थे झगड़े
आफताब के कबूलनामे के अनुसार उस समय दोनों की जॉब नहीं थी और अधिकतर पैसे ट्रिप में खर्च हो गए थे। यहां पर भी हम दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर काफी झगड़ा होने लगा। अफताब ने कहा, मैंने उसे खर्चे का आधा पैसा देने की बात कही जिस पर वह आगबबूला हो गई और गाली-गलोच करने लगी। मैंने उसकी झगड़ा करने की आदत से छुटकारा पाने के लिए श्रद्धा को रास्ते से हटाने की बात ठान ली। 18 मई को उसने श्रद्धा को फर्श पर गिरा दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को बाथरूम में छिपाया
आरोपपत्र के अनुसार हत्या के बाद आफताब ने शव को बाथरूम में छिपा दिया। फिर शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके किसी बड़े ब्रीफकेस में डालकर फेंकने की प्लानिंग की और 60 फूटा रोड छत्तरपुर पहाड़ी से एक हार्डवेयर की दुकान से एक हैमर, एक आरी और तीन ब्लेड खरीदी। आरोपपत्र के अनुसार आफताब ने इसके बाद 25 हजार रुपये में एक फ्रिज खरीदा था। फ्रिज मेरे पते पर उसी दिन शाम को दुकानदार ने भिजवा दिया था। शाम को कुछ बॉडी पार्ट ट्रैश बैग में डाल कर पैक किए थे और कुछ बॉडी पार्ट्स को फ्रीजर में रख दिया।
विज्ञापन

इस तरह लगाया शव के टुकड़ों को ठिकाने


आफताब ने माना कि लाश के टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया और कई हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर उसके पाउडर को 100 फूटा सड़क पर डाल दिया था। उसकी बॉडी के कुछ पार्ट पॉलिथिन में डालकर 60 फुटा रोड छत्तरपुर पहाड़ी पर रखे एक डस्टबिन में डाल दिए। इसके अलावा शव के कुछ टुकड़े को छतरपुर पहाड़ी के श्मशान घाट के पास वाले जंगल, रेन बसेरा उत्तरपुर एन्क्लेव के पीछे जंगल, गुरुग्राम की तरफ जाने वाले एमजी रोड और छत्तरपुर पहाड़ी के पास जंगल में फेंका था. इनमें कई को सबूत खत्म करने के मकसद से पेट्रोल डालकर जला दिया था। वारदात के करीब तीन चार महीनों बाद उसके सिर को छत्तरपुर एन्क्लेव के जंगल में फेंक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें