फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा उद्योग निर्यात में तेजी से बढ़ रहा है भारत: दर्शना जरदोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा उद्योग निर्यात में तेजी से बढ़ रहा भारत : दर्शना जरदोश
विज्ञापन

इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में तीन दिवसीय इंटरनेशनल गारमेंट फेयर का आगाज
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में मंगलवार से तीन दिवसीय इंटरनेशनल गारमेंट फेयर का आगाज हुआ। केंद्रीय वस्त्र एवं रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने फेयर का शुभारंभ किया। फेयर में पिछले साल 20 करोड़ का कारोबार हुआ था, जो इस बार 35 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। देश के कपड़ा उत्पादन से जुड़े उद्यमी अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे है। मेले में अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के देश, यूरोप, चीन और ऑस्ट्रेलिया से खरीदार पहुंचे हैं।
विज्ञापन

शुभारंभ के बाद दर्शना ने कहा कि भारत का कपड़ा उद्योग निर्यात में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। विदेशी खरीदारों को भारतीय परिधान काफी पसंद आते है। विदेशी खरीदारों को ध्यान में रखकर भारतीय उद्योग एक जगह फैशन और कपड़ों उपलब्ध कराते हैं। भारत कपड़ा निर्यात में विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसी को देखकर देश में विश्वस्तरीय टेक्सटाइल सेक्टर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने उद्यमियों से नवाचार और नई तकनीक पर काम करने को कहा है। वहीं, इंटरनेशनल गारमेंट फेयर एसोसिएशन के चेयरमैन ललित ठुकराल ने कहा कि केंद्र सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना, टेक्सटाइल पार्क से कपड़ा उद्योग को रफ्तार मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें