फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन 2024: एक से अधिक आवेदन पत्र भरा तो दाखिला होगा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
I-जनवरी सत्र में दाखिले के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का आखिरी मौका I
विज्ञापन


Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIइंजीनियरिंग दाखिले की जेईई मेन (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) 2024 में एक उम्मीदवार एक ही आवेदन पत्र भर सकता है। यदि कोई छात्र एक से अधिक आवेदन पत्र भरता है तो फिर उसका दाखिला रद्द हो जाएगा। इसके अलावा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के पास ऐसे छात्रों को डिबार करने का भी प्रावधान है। इसलिए छात्र किसी भी तरीके से एक से अधिक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की गलती न करें। जेईई मेन 2024 के जनवरी सत्र में शामिल होने के लिए छात्र 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। I
Iनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जनवरी सत्र की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 30 नवंबर तक आवेदन के साथ-साथ ऑनलाइन फीस भी जमा करनी होगी। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में 24 जनवरी से एक फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। IIजेईई मेन 2024 के दो पेपर होंगे। पेपर एक बीई या बीटेक का होगा। जबकि पेपर दो बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। I
विज्ञापन

Iजेईई मेन 2024 की मेरिट से ही अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। IIइसके अलावा जेईई मेन 2024 की मेरिट से ही आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए अनिवार्य पात्रता रहेगी। एनटीए जेईई मेन 2024 के जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जबकि जनवरी सत्र की परीक्षा का रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा।I
I-I
Iजनवरी और अप्रैल में दो सत्रों में परीक्षा:I
Iजेईई मेन 2024 की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। इसमें जनवरी सत्र और अप्रैल सत्र की परीक्षा शामिल है। जेईई मेन 2024 के जनवरी सत्र की परीक्षा 24 जनवरी से लेकर एक फरवरी तक आयोजित की जाएगी। जबकि अप्रैल सत्र की परीक्षा एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच आयोजित होगी। परीक्षा दोनों सत्रों में दो-दो शिफ्ट में आयोजित होगी, जिसमें सुबह की शिफ्ट सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 से तीन बजे तक चलेगी। छात्र जेईई मेन 2024 के आवेदन पत्र में जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों में से अपनी पसंद के आधार पर विकल्प चुन सकते हैं। उसके आधार पर ही परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा। यदि कोई छात्र सिर्फ जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहता होगा तो वर्तमान आवेदन अवधि के दौरान केवल जनवरी सत्र की परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अप्रैल सत्र के लिए फिर से आवेदन का मौका मिलेगा।I
II
Iहिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा:I
Iजेईई मेन 2024 की परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू शामिल है। अंग्रेजी भाषा में पेपर तो देश के हर राज्य के परीक्षा केंद्रों में मिलेंगे। लेकिन अन्य भारतीय भाषाओं के चयन का अधिकार छात्रों को संबंधित भाषा वाले राज्यों में ही मिल सकेगा। हिंदी, अंग्रेजी या फिर अन्य भारतीय भाषा में पेपर देने का विकल्प छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के दौरान ही चुनना होगा। उसके बाद में उसमें बदलाव नहीं कर सकते हैं।I
I-I
II
Iसेक्शन ए और बी में नेगेटिव मार्किंगI
Iजेईई मेन 2024 की कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा के सेक्शन एक और सेक्शन बी में नेगेटिव मार्किंग होगी। एनटीए ने जेईई मेन 2024 की परीक्षा के लिए अपनी वेबसाइट पर पाठ्यक्रम अपलोड कर दिया है। परीक्षा में पेपर एक और पेपर दो का समय तीन-तीन घंटे रहेगा। पेपर एक में बीई और बीटेक के लिए आयोजित परीक्षा मैथ्मेटिक्स, फिजिक्स,कैमिस्ट्री विषय के पेपर होंगे। इसमें कुल 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें से 75 प्रश्नों के उत्तर देने अनिवार्य हैं। जबकि पेपर दो बीआर्क और बी प्लानिंग का होगा। इसमें बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में मैथमैटिक्स विषय में 30 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि 10 न्यूमेरिकल (संख्यात्मक)आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें से पांच प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसके अलावा 50 एप्टीट्यूड, दो ड्राइंग समेत कुल 82 प्रश्न आएंगे। वहीं, बी प्लानिंग में 20 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि 10 न्यूमेरिकल (संख्यात्मक) आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से पांच प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसके अलावा 50 एप्टीट्यूड और 25 प्लानिंग आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रकार कुल 105 प्रश्न आएंगे।I
I-I
Iमहत्वपूर्ण बिंदू:I
I- उम्मीदवार जेईई मेन 2024 के लिए सिर्फ ऑनलाइन मोड से आवेदन पत्र भर सकते हैं। उन्हें ऑफलाइन या कोई अन्य विकल्प नहीं दिया जाएगा।I
I- एक उम्मीदवार सिर्फ एक ही आवेदन पत्र भर सकता है। कोई भी छात्र किसी भी तरीके से एक से अधिक आवेदन पत्र नहीं भर सकता है। ज्यादा भरने पर सभी आवेदन पत्र रदद कर दिए जाएंगे। I
I-एनटीए वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र के साथ नियम व शर्तें भी अपलोड हैं। निर्देशो का पालन नहीं करने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। I
विज्ञापन

I-आवेदन पत्र भरने के दौरान छात्रों को ई-मेल, घर का पता, मोबाइल नंबर अपना और अभिभावकों का भर सकते हैं। इसमें किसी प्रकार की गलती न करें। I
I-परीक्षा से लेकर रिजल्ट आने तक सभी जानकारियां उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजे जाएंगे। यदि गलत नंबर डाला तो कोई मैसेज या अन्य जानकारियां नहीं मिलेंगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें