फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने दिल्ली को 40 साल धकेला : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सचदेवा ने कहा- सत्ता विरोधी लहर को नहीं संभाल सकेंगी मुख्यमंत्री आतिशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि दस साल के शासन में आप सरकार ने दिल्ली के विकास को 40 साल पीछे धकेल दिया है। अब विधानसभा चुनाव नजदीक आया है तो सत्ता विरोधी लहर को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देकर दांव चला है, लेकिन सत्ता विरोधी लहर को आतिशी भी नहीं संभाल सकेंगी, क्योंकि उनकी स्थिति ऐसे छात्र की तरह है जो सालभर नहीं पढ़ता और परीक्षा में सफल होना चाहता है।
केजरीवाल ने इस्तीफा देकर पल्ला झाड़ लिया है, क्योंकि वे जानते हैं कि चार माह बाद होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता उन्हें नकारने का मन बना चुकी है। भ्रष्टाचार से भरे उनके शासन से सड़कों, फ्लाईओवरों, सार्वजनिक परिवहन, सीवर एवं जल सप्लाई, राशन कार्ड, सामाजिक पेंशन, स्कूल, अस्पताल हर क्षेत्र में दिल्ली वाले पूरी तरह निराश है। दिल्ली की बदहाल सड़कों को अंतिम समय में सुधारने की कोशिश सिर्फ दिखावा है। दिल्ली सरकार जल बोर्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण सेवाओं एवं परिवहन व्यवस्था पर सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारद्वाज कर रहे दिल्ली वालों को गुमराह : कपूर
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली के विकास व जनसुविधाओं के रखरखाव में विफल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज अब दिल्ली वालों को कानून व्यवस्था पर गुमराह कर रहे है। वे अपनी सरकार की सत्ता विरोधी लहर से बचना चाह रहे हैं, लेकिन सफल नहीं होंगे। व्यापारियों के प्रश्नों का जवाब देने में असमर्थ भारद्वाज व अन्य मंत्री दिल्ली वालों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। बेहतर होगा कि कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने की ओछी राजनीति करने की जगह भारद्वाज स्थिति को सुधारने का प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें