फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बिछौर में मंदिर के सामने कूड़े का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना । उपमंडल के गांव बिछौर के ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर स्थित लाल दास मंदिर के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ हैं। इससे राहगीरों और मंदिर में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के ढेर को उठाने के लिए पुन्हाना के एसडीएम से लिखित शिकायत की हैं। पंडित गौरीशंकर व ग्रामीण जावेद खान ने लोगों ने बताया कि लालदास मंदिर वाले रास्ते से ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा निकलती है। मंदिर में बैठने के लिए निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे परिक्रमा देकर आए श्रद्धालु विश्राम कर सकें। लेकिन मंदिर के सामने लगे गंदगी के ढेर से दुर्गंध आ रही है। यहां बैठने पर सांस लेना मुश्किल हो जाता है। मंदिर के चारों तरफ मक्खी, मच्छर फैलते हैं, गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस कूड़े के ढेर को उठाकर दूर फेंका जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें