फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या में एक दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। लोटस विला सोसाइटी के एक फ्लैट में हुई मेडिकल स्टोर संचालक पवन उर्फ जस्सी की हत्या में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने उसके एक दोस्त दीपू को गिरफ्तार किया है। पवन ने दोस्तों को दस लाख रुपये उधार दिए थे। उधार न चुकाना पड़े, इसलिए दोस्तों ने हत्या कर दी। आरोपी दीपू निवासी हापुड़ को पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है जल्द ही फरार चल रहे अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि रविवार की रात मेडिकल स्टोर संचालक पवन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पवन ने अपने तीन दोस्तों दीपू, मोनू व कुलदीप के साथ लोटस विला सोसाइटी के फ्लैट में पार्टी की थी। जिस फ्लैट में हत्या की गई, वह फ्लैट एक दारोगा ने किराये पर ले रखा था। हत्या के मामले में दीपू, मोनू व कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी दीपू को बुधवार सुबह पुलिस ने कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। वह कस्बे में ही किराये के मकान में रह रहा था।
जांच में पता चला है कि फरार आरोपी मोनू के भाई ऋषि को पवन ने रकम उधार दी थी। जब भी पवन रुपये वापस मांगता था, तो उसे धमकी दी जाती। घटना वाली रात शराब पीने के दौरान उधार की रकम को लेकर विवाद हुआ, तो दोस्तों ने मिलकर पवन की हत्या कर दी। पुलिस का दावा है जल्द ही फरार चल रहे अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें