पारिवारिक क्लेश के चलते बुधवार सुबह उसने अपनी पत्नी और सास के ऊपर मिट्टी का तेल डाला और फिर आग लगा दी। इस दुर्घटना में वह स्वयं भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।
दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-39 से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिससे क्षेत्रवासी सकते में हैं। नोएडा सेक्टर-39 में बुधवार सुबह एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास पर मिट्टी का तेल डालकर उन्हें जला दिया। इस हादसे में वह खुद भी घायल हो गया।
विज्ञापन
आरोपी व्यक्ति की पहचान मोहनदास मूल निवासी जिला मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और सास के साथ ग्राम हाजीपुर में किराए पर रहता है। पारिवारिक क्लेश के चलते बुधवार सुबह उसने अपनी पत्नी और सास के ऊपर मिट्टी का तेल डाला और फिर आग लगा दी। इस दुर्घटना में वह स्वयं भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस वक्त तीनों का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।