फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहंगिया मुसलमानों के कैंप में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। बुधवार की देर शाम खंड के गांव फिरोजपुर नमक स्थित बर्मा के रोहिंग्या मुसलमानों के शरणार्थी कैंप में आठ बजे भयंकर आग लग गई। आग के कारण शरणार्थियों की 32 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। वहीं, मामले की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के अलावा जिला पुलिस के दर्जनों जवान मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने जहां आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस बल ने भी मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

फिरोजपुर नमक गांव के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए जानकारी के अनुसार किसी तरह के जान की हानि नहीं हुई है। आग लगने के दौरान जिला हेड क्वार्टर डीएसपी सुधीर तनेजा ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। जिसने आग पर काबू पाया। वहीं, एंबुलेंस भी पहुंची लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जानकारी ले रही है। आग के दौरान कई छोटे सिलेंडरों के फटने की भी सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद मौजूद लोग इधर-उधर भाग गए। इस दौरान झुग्गियों में शरणार्थियों का काफी दैनिक उपयोग का सामान भी जला। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। शरणार्थियों को राहत पहुंचाने के हर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें