फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंप्यूटर साइंस की छात्रा को 82 लाख वार्षिक सैलेरी का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
-1200 छात्राओं को मिले जॉब ऑफर आईजीडीटीयूडब्ल्यू के अक्टूबर से मई तक हुए प्लेसमेंट सत्र में
विज्ञापन

-56 लाख पैकेज की पेशकश की घरेलू स्तर की कंपनी ने

-20 लाख तक की पेशकश औसत सैलेरी पैकेज के रूप में
-1.77 लाख की पेशकश की गई इंटर्नशिप ऑफर के रूप में

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) की कंप्यूटर साइंस की एक छात्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी ने 82 लाख रुपये का सालाना सैलेरी पैकेज ऑफर किया है। यह विश्वविद्यालय का अक्टूबर से मई तक हुए प्लेसमेंट सत्र 2023-24 का अधिकतम पैकेज है। जबकि घरेलू स्तर पर एक छात्रा को 56 लाख पैकेज की पेशकश हुई है। वहीं इस प्लेसमेंट सीजन में करीब 1200 छात्राओं को जॉब ऑफर हुए हैं। अब प्लेसमेंट प्रक्रिया जून तक संपन्न हो जाएगी।
आईजीडीटीयूडब्ल्यू विवि के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और तकनीकी मंची के बीच 2024 बैच ने प्लेसमेंट सीजन में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। आईजीडीटीयूडब्ल्यू के प्लेसमेंट सेशन 2023-24 में अब तक कुल 1200 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें 172 प्री प्लेसमेंट ऑफर, 356 फुल टाइम ऑफर, 250 छह माह इंटर्नशिप ऑफर और 429 समर इंटर्नशिप ऑफर शामिल हैं। औसत सैलेरी की बात की जाए तो यह 20 लाख रुपये वार्षिक रहा है। अधिकतम इंटर्नशिप ऑफर की बात की जाए तो 1.77 लाख रुपये प्रति माह की पेशकश हुई है। प्लेसमेंट सीजन में राष्ट्रीय व अतंरराष्ट्रीय स्तर की करीब 135 कंपनियों ने हिस्सा लिया। छात्राओं को पचास फीसदी से अधिक जॉब ऑफर तकनीकी कंपनियों से प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीडीटीयूडब्ल्यू की कुलपति अमिता देव ने कहा कि अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, इंडस्ट्री के साथ सहयोग और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने पर हमारे फोकस ने हमारे प्लेसमेंट परिणाम को लगातार बढ़ाया है। हम अपने छात्रों को न केवल कार्यबल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तैयार करते हैं बल्कि यह सुनिश्चित करते हैं कि वे नेतृत्व करने के लिए भी तैयार हों। हमारी छात्रा ने 82 लाख वार्षिक वेतन का ऑफर प्राप्त करके वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें