फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से 53 लाख की चोरी खुलासा

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गिरोह के बदमाश और उनसे बरामद मोबाइल। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शोरूम से दिवाली की रात चोरों ने 53 लाख रुपये के मोबाइल आदि सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने फास्टैग, कर्मचारी के मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना का खुलाया कर दिया है। मामले में पुलिस ने मेवाती गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नूंह मेवात निवासी राशिद, इरफान, सोहेल, शाबिर उर्फ गीदड़ और हकमुद्धीन उर्फ हक्कू के रूप में हुई। इनके पास 30.17 लाख रुपये के मोबाइल बरामद किए हैं। तीन आरोपी अभी फरार हैं। घटना का खुलासा करने के लिए 65 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीम जुटीं थीं। खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर ने 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी इलामारन जी ने बताया कि सूरजपुर स्थित सैफी मार्केट में शोरूम से 4 नवंबर की रात चोरों ने लगभग 53 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए थे। शुरुआत में पुलिस को कम मोबाइल चोरी होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में संख्या 364 बताई गई। खुलासे में सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार, स्वाट, सर्विलांस आदि की टीम जुटी थीं। जांच में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक कार दिखाई दी थी। वहीं, शोरूम के एक कर्मचारी का मोबाइल भी चोरी हुआ। आरोपियों ने वारदात में जिस कार का प्रयोग किया।
उस पर ईस्टर्न पेरिफेरल पर फास्टैग के जरिये टोल पर भुगतान किया गया। आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल की थी। पुलिस ने कर्मचारी के मोबाइल की भी बैटरी खत्म होने पर स्विच ऑफ हो गया, लेकिन आरोपियों की लोकेशन नूंह (मेवात) की मिल चुकी थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश 130 मीटर रोड पर तिलपता गांव के पास आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में वारदात करता है गिरोह
पुलिस का कहना है कि गिरोह के बदमाश दिल्ली-एनसीआर में आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों के पास से पुलिस को विभिन्न कंपनियों के 177 मोबाइल, एक एलसीडी, एक डीवीआर, एक यूपीएस, वारदात में प्रयुक्त कार, छह हजार रुपये नकद, दो सब्बल, तीन फर्जी नंबर प्लेट, लॉक तोड़ने की चाबी, एक फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट चिप लगा हुआ, एक फर्जी इंश्योरेंस सर्टिफिकेट, एक फर्जी प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट और तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें