फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों की शामत: नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 434 लोगों को पकड़ा, जिले में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान

Sun, 18 Jul 2021 04:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के निर्देशानुसार अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय के नेतृत्व में आगामी पर्व के अवसर पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर असामाजिक तत्वों पर सर्तकता पूर्वक ध्यान रख कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर जिले में शराबियों की शामत आ गई है। कमिश्नरेट पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लगभग 434 व्यक्तियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के निर्देशानुसार अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय के नेतृत्व में आगामी पर्व के अवसर पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर असामाजिक तत्वों पर सर्तकता पूर्वक ध्यान रख कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 जुलाई को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लगभग 434 व्यक्तियों के खिलाफ धारा-290 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। आगे भी पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें