फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में डेंगू के 41 मरीज मिले, 157 हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। सोमवार तक 116 डेंगू से पीड़ित थे, लेकिन मंगलवार को 41 मरीज मिलने से अब यह संख्या 157 हो गई है। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। सरकारी ही नहीं निजी अस्पतालों में भी 40 फीसदी से अधिक मरीज डेंगू के भर्ती हैं। जिले में अभी तक 870 लोगों की जांच की गई है। इनमें 157 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इधर, मरीज बढ़ने से सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की भी किल्लत होने लगी है। डेंगू पीड़ित योगेश कुमार ने बताया कि तीन दिन तक सरकारी अस्पताल में बेड न मिलने के कारण ग्रेनो के निजी अस्पताल में पहुंचे तो वहां पर भी भर्ती नहीं किया गया। किसी तरह बेड मिला तो इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

डॉक्टरों पर सही इलाज नहीं करने का आरोप
सूरजपुर निवासी रवि कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके आरोप लगाया है कि जिले में डेंगू के लिए केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मरीजों को अलग रखा जा रहा है, लेकिन डॉक्टर सही से इलाज नहीं कर रहे हैं। हालांकि , आला अधिकारियों ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें