फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 प्रतिशत लोग वैक्सीनेशन को लेकर नहीं दिखे संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्स ने किया सर्वे, 78% लोग वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा. राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के डॉक्टरों की टीम ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन सर्वे कराया। इसमें 78 प्रतिशत लोग वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक मिले।
जिम्स की फिजियोलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपराजिता पंवार ने बताया वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन गूगल सर्वे फार्म भरवाए गए थे। इसमें 1200 लोगों ने हिस्सा लिया था। सर्वे में 32 सवाल पूछे गए थे। 22 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई, जबकि 78 प्रतिशत लोगों में खुद से पहल कर वैक्सीन लगवाई। इसमें अधिकतर स्वास्थ्य कर्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो गंभीर रूप से कोविड पॉजिटिव हो चुके थे या उन्होंने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया था। वहीं, जो लोग वैक्सीनेशन से दुष्प्रभाव को लेकर आशंकित थे, उन्होंने वैक्सीनेशन की कम इच्छा जताई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें