निजी बस की मनमानी के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन
दादरी नगर से धूम मानिकपुर गांव के बीच जीटी रोड पर चलने वाले ई-रिक्शा चालकों ने निजी बस संचालकों की मनमानी के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी बस संचालक उन्हें परमिट होने के बावजूद ई-रिक्शा नहीं चलाने दे रहे है। उन्होंने विधायक तेजपाल नागर से समस्या के समाधान की मांग की।
ई-रिक्शा चालक राजू, सुदेश, मनीत, हैप्पी ने बताया कि दादरी नगर से धूम मानिकपुर के बीच करीब 50 ई-रिक्शा चलते है। इस रूट पर चलने वाली निजी बसों के एजेंट दादरी और धूम मानिकपुर पर तैनात है। वे ई रिक्शा चालकों से अभद्रता व मारपीट करते हैं। ई-रिक्शों के पहियों की हवा निकाल देते है। किसी न किसी के साथ मारपीट कर बीच रास्ते में सवारी को उतार देते है। शिकायतोें के बाद भी पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। विधायक ने कहा है कि इस मामले में दादरी कोतवाली प्रभारी को जांच करने के लिए कहा है।