फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन पाताल में 18 बदमाश गिरफ्तार, 20 हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन पाताल शुरू किया है। शासन के आदेश पर इसके तहत अवैध हथियारों की तस्करी करने से लेकर अन्य अपराधों में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जा रहा है। 15 दिन तक चलने वाले इस अभियान के तहत 18 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर 15 मई से शुरू हुआ अभियान 30 मई तक चलेगा। अब तक 18 अपराधियों को गिरफ्तार कर 20 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपी अलग-अलग मामलों में वांछित थे और अवैध हथियार रखने व बेचने में संलिप्त थे। पुलिस चोरी, लूट, हत्या, तस्करी सहित अन्य संगीन मामलों में शामिल अपराधियों की पहचान कर पकड़ रही है।
अभियान के तहत सभी डीसीपी व एडीसीपी के नेतृत्व में एसीपी व थाना प्रभारी पैदल मार्च भी कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और मास्क पहनने के लिए समझाया जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी जा रही है। साथ ही, दुकानदारों को भी अतिक्रमण न करने व हटाने की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्धों व व्यक्तियों की जांच भी की जा रही है। महिलाओं को पुलिस सहायता कार्ड भी वितरित किए जा रहे हैं। इनमें पुलिस हेल्प लाइन नंबरों की सूची उपलब्ध होती है, ताकि किसी भी कठिनाई व परेशानी में महिलाएं नंबरों पर पुलिस से संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें