फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 18 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। बृहस्पतिवार को नूंह जिले में डेंगू के 18 नए मामले आए। जिले में अब तक डेंगू के कुल 409 मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले में बुखार से पीड़ित 53 लोगों के सैंपल लेकर जिला अस्पताल में उनकी डेंगू की जांच की। जांच के दौरान 35 लोगों की जांच रिर्पोट निगेटिव आई। जिले में डेंगू से एक बच्चे की तथा तेज बुखार से 21 मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बता दें नूंह जिले में अभी भी लोगों को डेंगू एवं वायरल फीवर से निजात नहीं मिल रही है। डेंगू का डंक अभी भी लोगों को डस रहा है। प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या हालांकि पहले से कुछ कम हुई है लेकिन फिर भी मौसम का मिजाज बदलने से अभी भी काफी मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले में अब तक बुखार से पीड़ित 1435 लोगों के सैंपल लेकर उनकी डेंगू की जांच की। इनमें से 409 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि 1026 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। डेंगू से जिले में एक बच्चे की मौत हुई है। डेंगू का एक मरीज जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा में उपचाराधीन है, सात मरीज घर पर उपचाराधीन हैं, जबकि 400 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चार गावों में फागिंग की। जिले में 1082 घरों की सर्वे की। इनमें से 13 घरों में डेंगू का लार्वा मिला।
विज्ञापन

नूंह जिले में डेंगू के 18 नए मामले आने से जिले में अब तक डेंगू के कुल 409 मामले आ चुके हैं। डेंगू की जांच करने के लिए विभाग की टीमें निरंतर लोगों के सैंपल ले रही हैं।
विज्ञापन

- डॉ. विक्रम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें