थाना सेक्टर-39 की पुलिस ने बताया कि हरि कुमार की बेटी सिमरन (11) शुक्रवार को अपने घर के बाहर झूला झूल रही थी। झूला झूलते समय झूले की रस्सी में उसका गला फंस गया और फंदा लग गया।
नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र स्थित झुग्गी-झोपड़ी में चुनरी का झूला गले में फंसने से एक बच्ची की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घुटने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, सेक्टर-107 में कुछ झुग्गी-झोपड़ी हैं। यहीं पर हरि कुमार का परिवार रहता है। हरि पत्नी के साथ चाय की दुकान चलाता है। शुक्रवार शाम को बेटी सिमरन (11) अपने भाई संजीव (12) के साथ झुग्गी के पास ही एक पेड़ पर चुनरी से झूला बनाकर झूल रही थी।
चुनरी का झूला किसी तरह बच्ची के गले में फंस गया। इससे बच्ची तड़पने लगी तो भाई ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह फंदे को खोलने में नाकाम रहा। बहन को तड़पते हुए देख भाई माता-पिता के पास भागकर गया। दंपती ने आकर बच्ची के गले से फंदा निकाला और सेक्टर-48 स्थित मदरहुड अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।