फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोहिणी की 11 सड़कों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने दी परियोजना को मंजूरी
विज्ञापन


- मुख्यमार्ग से कालोनियों तक होगी बेहतर कनेक्टिविटी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है। इसे लेकर शनिवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने उत्तरी रोड डिवीजन के रोहिणी की 7.02 किमी लंबाई की 11 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण की परियोजना को मंजूरी दी।
इन सड़कों में रोहिणी सेक्टर-9 स्थित अहिंसा मार्ग,सेक्टर 9 के इंटरनल रोड, सेक्टर 14 में बाबोसा चौक से तुलसी अपार्टमेंट, रिंग रोड से महेश्वरी अपार्टमेंट व ओआरआर से रोड नंबर बी-5 तक की सड़क, सेक्टर 20 में पॉकेट-14 से पॉकेट सी-1, पॉकेट 10 से पॉकेट पॉकेट डी-4 तक की सड़क, सेक्टर 21 में पॉकेट 8 से पॉकेट 9, पॉकेट बी-2 से पार्क, पॉकेट 13 से पॉकेट 9 व पॉकेट 5 से पॉकेट 6 तक की सड़क शामिल है। मंत्री आतिशी ने कहा कि शहर में सड़कों की स्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों की पहचान करने और उनका समाधान करने के लिए योजनाबद्ध व चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल सिविक एजेंसियों द्वारा केबल और पाइप बिछाने के चलते यह सड़कें खराब हो गई थीं। अब इनके जीर्णोद्धार के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना के तहत, लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सातों सड़कों पर फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित अन्य मानकों का ध्यान रखते हुए लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क का कार्य भी किया जाएगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि ये सड़कें भारी यातायात और किसी भी मौसम का सामना कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें