फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 महीनों का आंदोलन सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। नूंह के हरियाणा-राजस्थान सीमा पर सुनहेड़ा गांव में मेवाती किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे धरने को शुक्रवार को 10 महीने 7 दिन पूरे हो गए। अब तक मेवाती किसान तीन महापंचायत, तीन प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखा चुके हैं। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव सहित सैकड़ों बडे़ किसान नेता और राजनेता किसानों की हौसला अफजाई के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मेवाती किसान मोर्चा के बैनर तले तथा मीलखेडला के मौलवी अरशद की अगुवाई में पुन्हाना उपमंडल के हरियाणा-राजस्थान की सुनहेड़ा बॉर्डर पर तीनों कृषि कानूनों पर 12 जनवरी 2021 को हरियाणा और राजस्थान स्थित मेवाती किसानों ने धरना शुरू किया गया था। यह धरना तभी से जारी है।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली में 26 जनवरी को किए गए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हजारों मेवाती किसान ट्रैक्टर रैली लेकर दिल्ली के लिए 25 जनवरी को रवाना हुए थे। जिला प्रशासन के परमीशन न देने पर किसानों ने सैकड़ों गांवों में प्रदर्शन किया। सुनहेड़ा बॉर्डर किसानों ने दो बड़ी महापंचायतें कर दिखा दिया था कि मेवात के किसान भी किसान संगठनों के साथ है। वहीं नूंह में किसानों ने एक महारैली की जिसमें भारतीय किसान यूनियन के महासचिव राकेश टिकैत सहित काफी किसान नेता पहुंचे थे।
विज्ञापन

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी लेकिन किसान तीनों कानून वापस होने का प्रस्ताव लोकसभा में पास न होने तक धरने से उठने को तैयार नहीं हैं। वहीं, किसान अब एमएसपी की लिखित गारंटी और किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापिस लेने की मांग पर अड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें