फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलाबांग स्कूल के बस चालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Jul 2019 01:03 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-34 बिलाबांग स्कूल के बस चालक की सोमवार रात लगभग 11:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल जुटी हुई है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बिलाबांग स्कूल में दर्जनों बसें चलती हैं। 
विज्ञापन


सोमवार देर रात को शिव वाटिका दादरी का रहने वाला सुशील नाम का चालक अपने बस में खाना खा था। तभी बाइक सवार बदमाश वहां पर पहुंचे और सुशील को गोली मार दी। आसपास के बस चालकों ने उसे तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

प्राथमिक जांच में लग रहा है कि यह किसी आपसी रंजिश का मामला है। बदमाश किस वाहन से आए थे, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें