फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: भूखा मरने की आई नौबत तो पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुझे न्याय दिला दो बोलते हुए खुद को लगा ली आग और फिर...

Sat, 22 Jan 2022 01:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव सजारसी, सेक्टर-69 नोएडा निवासी राजा बाबू मूलरूप से बलिया, यूपी का रहने वाला है। वह सेक्टर-63 में स्थित एक बल्ब बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन
नोएडा के गार्ड ने सुप्रीम के बाहर खुद को लगा ली आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जिला पुलिस में शुक्रवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति भागता हुआ सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग के गेट नंबर-एक के पास पहुंचा और खुद को आग लगा ली। व्यक्ति ने अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगाई थी। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने कंबल आदि डालकर आग पर काबू पाया। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


राजा बाबू गुप्ता(56) नाम का ये अधेड़ व्यक्ति 15 से 20 फीसदी झुलस गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजा बाबू तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने से परेशान था।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव सजारसी, सेक्टर-69 नोएडा निवासी राजा बाबू मूलरूप से बलिया, यूपी का रहने वाला है। वह सेक्टर-63 में स्थित एक बल्ब बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसे तीन महीने से सैलरी नहीं मिली थी और उसे नौकरी से निकाल दिया था। सैलरी नहीं मिलने से वह बहुत ज्यादा तनाव में था। न्याय की आस में वह शुक्रवार दोपहर को सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग के गेट नंबर-एक के पास पहुंचा और ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा दी।

विज्ञापन

भागता हुआ आया और खुद को लगा ली आग

नोएडा के गार्ड ने सुप्रीम के बाहर खुद को लगा ली आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह दोपहर करीब 1.48 बजे भागता हुआ आया और एक एकदम खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व लोगों ने कंबल आदि डालकर आग पर काबू पाया। पीसीआर ने राजा बाबू को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। राजा बाबू के हाथ व गर्दन का कुछ हिस्सा झुलसा है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना से सुप्रीम कोर्ट के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे।

परिवार भूखा मरने की स्थिति में पहुंच गया है
राजा बाबू ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उसे तीन महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। उसका परिवार भूखा मरने के कगार पर पहुंच गया है। राजा बाबू पुलिसकर्मियों से बार-बार कह रहा था कि साहब मुझे न्याय दिलवा दो। मुझे सैलरी दिलवा दो, ताकि उसका परिवार भूखा न मरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें