फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब बदलेगी दिल्ली की हवा: फिर बेहद खराब श्रेणी में वायु, अगले तीन दिन सांसों पर संकट बरकार; AQI 300 पार

Sun, 07 Jan 2024 07:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi AQI Today: सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 135 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा 316, गाजियाबाद में 306, फरीदाबाद में 303 व नोएडा में 290 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में सुधार नहीं है। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार के मुकाबले 13 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। सुबह कोहरा देखने को मिला। दिन के समय हल्की धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन प्रदूषण की स्थिति खराब रही। 30 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा सात इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को औसतन छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर से चली। वहीं, सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। गति आठ किमी रहने के आसार है। बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 10 से 16 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। आशंका है कि बुधवार से स्थिति सुधर सकती है।

जहांगीरपुरी रहा सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 30 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसमें जहांगीरपुरी का सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 388 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। वजीरपुर में 386, नेहरू नगर में 382, विवेक विहार के 378, पंजाबी बाग व रोहिणी में 377, पटपड़गंज में 376 सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही, सात इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। इनमें सोनिया विहार में 293, लोधी रोड़ में 292, आईजीआई टर्मिनल-3 में 283, नजफगढ़ में 272, आईटीओ में 264 व आया नगर में 244 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गुरुग्राम की हवा रही सबसे साफ
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 135 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा 316, गाजियाबाद में 306, फरीदाबाद में 303 व नोएडा में 290 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें