फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: NIA ने ISIS सदस्य के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, संगठन के लिए धन जुटाने व युवाओं को भर्ती करने का है आरोपी

Tue, 31 Jan 2023 04:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी मोहम्मद मोहसिन अहमद ने आईएसआईएस विचारधारा के प्रचार के लिए एक आईएसआईएस हैंडलर और अन्य लोगों के साथ साजिश रची, जिसका उद्देश्य भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाना और उन्हें आईएसआईएस के लिए भर्ती करना था।
विज्ञापन
NIA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के एक सदस्य द्वारा संगठन के लिए धन जुटाने और उसकी विचारधार को भारत में प्रचार करने के संबंधित में एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की।

विज्ञापन


एनआईए ने आरोपी मोहम्मद मोहसिन अहमद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी, 204 और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) की धारा 17, 18, 39 और 40 के तहत आरोप पत्र दायर किया है। 

क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से सीरिया भेजा पैसा
आधिकारिक बयान के मुताबिक एनआईए ने स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया गया था। जांच में पाया गया है कि आरोपी अहमद ने आईएसआईएस के लिए धन जुटाया और उन्हें क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से सीरिया स्थित आईएसआईएस संचालकों को भेजा।
विज्ञापन


मोहम्मद मोहसिन अहमद ने रची थी गहरी साजिश
एनआईए ने अपनी जांच से पाया कि आरोपी मोहम्मद मोहसिन अहमद ने आईएसआईएस विचारधारा के प्रचार के लिए एक आईएसआईएस हैंडलर और अन्य लोगों के साथ साजिश रची, जिसका उद्देश्य भारतीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाना और उन्हें आईएसआईएस के लिए भर्ती करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें