फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NH-24 का बदला नाम, तीन हिस्सों में बंटा हाईवे

Sat, 27 Dec 2014 11:20 AM IST
सतीश शर्मा/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश से प्रदेश की राजधानी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-24 (एनएच-24) की पहचान भी अब समाप्त हो गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस राष्ट्रीय राजमार्ग को तीन भागों में विभाजित कर उसे अलग-अलग नाम दे दिए हैं।
विज्ञापन


एनएच-24 अब दिल्ली से रामपुर तक एनएच-9, रामपुर से बरेली-पीलीभीत बाईपास रोड तक एनएच-530 तथा पीलीभीत बाईपास रोड से लखनऊ तक एनएच-30 कहलाएगा।

1962 में गंगा नदी के ब्रज घाट पर पुल बना था। इसके बाद दिल्ली से लखनऊ को जोड़ने को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया गया। इनको नेशनल हाईवे-24 का नाम दिया गया था।

पुल का निर्माण पूरा होने के बाद इसका उद्घाटन पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था। इस हाईवे को देश के सबसे व्यस्ततम राजमार्गों में शुमार किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें