फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को गोली लगी, डरे-सहमे परिजनों ने छोड़ दिया गांव

Sat, 27 Dec 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में दादरी के खटाना गांव में घुडचढ़ी के दौरान गोली चलने से हुई महिला की मौत के मामले में आरोपी पक्ष पर दबाव पीड़ित परिजनों पर समझौते के लिए दबाव बना रहा है, जिस कारण डरे-सहमे महिला के परिजन गांव से चले गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस दस दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 15 दिसंबर को जारचा थाना क्षेत्र के खटाना गांव से राजीव की घुड़चढ़ी के दौरान कुछ लोगों ने खुशी में फायरिंग कर दी थी।

इनमें से एक गोली छत पर बारात देख रही रवि गर्ग की पत्नी कामिनी के लग गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार के सदस्य प्रमोद गर्ग का आरोप है कि दस दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष के लोग मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए धमकियां दे रहे हैं। इस डर से पीड़ित परिवार दो दिन पहले गांव छोडकर कहीं और चला गया। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वे सीओ और एसपी देहात से भी मिल चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

उधर, सीओ अनुराग सिंह का कहना है कि मामले में दूल्हे के जीजा बॉबी निवासी खतौली का नाम सामने आया है। उसके परिवार के लोग घर को बंद कर भाग गए हैं। अब न्यायालय से कुर्की के आदेश लेने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित परिजनों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें