मृतक की शिनाख्त गौरी शंकर के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ गली नंबर पांच में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चे हैं। मृतक स्वरूप नगर थाने का घोषित बदमाश था और उसपर चार मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह निजी गाड़ी चला रहा था। रविवार रात पुलिस को अंबेडकर अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल गौरी शंकर बयान देने के हालत में नहीं था।
पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि रविवार शाम वह पड़ोसी और अन्य साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। उसके पड़ोसी ने गाली गलौज व हाथापाई करने के बाद उसके पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।