फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री बहुत परेशान हैं: इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट तक नहीं, रेलवे ने कई रूटों पर की स्पेशल ट्रेन की घोषणा

Tue, 07 Nov 2023 08:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यात्रियों की तादाद को देखते हुए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर रहा है। इस कड़ी में रेलवे ने दिल्ली-जयनगर, गोमती नगर-मालतीपाटपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उत्तर भारत की कई ट्रेन में वेटिंग टिकट तक नहीं मिल रहा, यात्रियों की बढ़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत की तरफ आने-जाने वाली सभी नियमित ट्रेनें फुल हो गई हैं। ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग टिकट तक नहीं मिल रहा है। स्पेशल ट्रेन तो चल रही है बावजूद यात्रियों की तादाद के सामने इसकी संख्या कम पड़ रही है। ऐसे में यात्रियों के सामने त्योहार के दौरान पूर्वांचल दिशा की तरफ जाना बेहद कठिन साबित हो रहा है। रेलवे का भी कहना है कि इस वर्ष उम्मीद से ज्यादा यात्री ट्रेन से सफर कर रहे है।

विज्ञापन

रेलवे के अधिकारिक आकड़े बताते हैं कि ट्रेन संख्या 13185 गंगासागर एक्सप्रेस 14 नवंबर तक खचाखच भरी हुई है। स्लीपर में 399, 3 एसी में 144, 2एसी में 49 वेटिंग टिकट मिल रहा है वहीं 15 नवंबर को स्लीपर में वेटिंग टिकट तक नहीं है। 3 एसी में 146, 2एसी में- 53 वेटिंग टिकट मिल रहा है। 16 नवंबर को भी स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट नहीं मिल रहा है। 

ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस में 14 व 15 नवंबर को स्लीपर क्लास में 400-400 वेटिंग है। ट्रेन संख्या 15047 पूर्वांचल एक्सप्रेस में 14-16 नवंबर के बीच 389 वेटिंग टिकट मिल रहा है तो ट्रेन संख्या 13155 मिथलांचल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13105 बलिया एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा सप्तक्रांति, सत्याग्रह, बिहार संपर्क क्रांति, उत्तर दिशा की तरफ जाने वाली सभी राजधानी एक्सप्रेस में भी कन्फर्म बर्थ मिलना बेहद ही कठिन है।

महाप्रबंधक ने की समीक्षा बैठक
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख उत्तर रेलवे ने समीक्षा बैठक की। बैठक में त्योहारों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ का जायजा लिया गया। दिल्ली के स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधा से अधिकारी अवगत हुए। बैठक में स्टेशनों पर प्लेटफार्मों का विस्तार, प्लेटफॉर्मों के लेवल में वृद्धि, वॉशेबल एप्रनों, दूसरे प्रवेश द्वार का प्रावधान, फुट-ओवर ब्रिजों, एस्केलेटरों, दिव्यांगजनों के लिए लिफ्टों की सुविधा, मुख्य प्रवेश द्वार सहित स्टेशन भवन का सुधार जैसी यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की कई। कार्य-प्रगति की समीक्षा करने के बाद उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने कहा कि सर्कुलेटिंग एरिया में सीएसआर निधि के जरिये शौचालय के निर्माण किया जाएगा।

स्पेशल ट्रेन चलाकर राह आसान करने की कवायद
यात्रियों की तादाद को देखते हुए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर रहा है। इस कड़ी में रेलवे ने दिल्ली-जयनगर, गोमती नगर-मालतीपाटपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कुल 14 फेरे लगाए। ट्रेन संख्या 04006/04005 दिल्ली-जयनगर-दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 05068/05067 गोमती नगर-मालतीपाटपुर-गोमती नगर के बीच चलेगी। इस ट्रेन के चलने से रेल यात्रियों के सुविधाजनक आगमन व भीड़भाड़ की अतिरिक्त निकासी संभव हो सकेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04006 दिल्ली जंक्शन से जयनगर के लिए 9, 12 और 15 नवंबर को देर रात 11:05 बजे चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04005 जयनगर से दिल्ली के लिए 11, 14 और 17 नवंबर को चलेगी। मार्ग में यह अ्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 05068 गोमती नगर से मालतीपाटपुर स्पेशल 9 से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोमती नगर से शाम 6:55 बजे चलकर तीसरे दिन तड़के 4:20 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05067 मालतीपाटपुर से 11 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को पूर्वाहन 10 बजे चलेगी। वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खालीलाबाद, गोरखपुर, गोरखपुर कैंट, देवरिया सदर, भटनी, बेलथरा रोड, मऊ, औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, महुदा, भोजूडीह, पुरुलिया, चांडिल, कान्ड्रा, सीनी, राजखरसावां, चाईबासा, डांगोवापोसी, बांशपानी, केन्दुझरगढ़, जाजपुर केन्दुझर रोड, कटक, भुवनेश्वर व खोरधा रोड स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें