फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कहा डेंगू नहीं है, दूसरे दिन डेंगू से तान्या की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साढे़ तीन वर्षीय नेहा तान्या अब इस दुनिया में नहीं रही, नेहा के पिता का कहना है कि यदि डॉक्टर बीमारी पहचान कर इलाज शुरू कर देते तो आज बेटी इस दुनिया में रहती।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर साकेत सिटी अस्पताल में इलाज के दौरान नेहा तान्या की मौत हो गई। देवली के संगम विहार इलाके में रहने वाले विनोद माथुर ने बताया कि नेहा को मामूली बुखार था और पेट में दर्द हो रहा था।

पेट दर्द की शिकायत लेकर ही पटेल नगर स्थित मदन मोहन मालवीय अस्पताल इलाज के लिए गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने सही तरीके से जांच-पड़ताल नहीं की और कुछ दवा देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू रिपोर्ट आने के कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत

बुधवार को भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तब बच्ची को मजीदिया अस्पताल ले गए। मजीदिया अस्पताल में बिस्तर और सुविधा की कमी की वजह से साकेत सिटी अस्पताल ले गए।

बुधवार दोपहर बच्ची के खून के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया, जिसमें डेंगू की पुष्टि हो गई। डेंगू रिपोर्ट आने के कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई।

नेहा तान्या के पिता विनोद माथुर का कहना है कि यदि मंगलवार को ही डॉक्टर जांच कर डेंगू का इलाज शुरू कर देते तो शायद बेटी बच जाती। मदन मोहन मालवीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि जांच समिति बना दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें