फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के बढ़ने से अस्पतालों में मच रहा हडकंप

Thu, 17 Sep 2015 07:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप लगातार जारी है। इससे जुडे़ आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे लग रहा है कि इस बीमारी ने क्षेत्र में पूरी तरह अपने पैर पसार लिए हैं।
विज्ञापन


अभी तक इससे जुडे़ 30 मामले फिरोजपुर झिरका सीएचसी में आ चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मलेरिया पर काबू पाने की बात कर रहा है, जबकि स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि मेवात में मलेरिया से जुडे़ अब तक करीब 1700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसके कारण पुन्हाना तथा नूंह में 40 के करीब मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कैंप के बावजूद नहीं हो रहा कंट्रोल

पीड़ितों का आंकड़ा आए दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी ने क्षेत्र में पूरी तरह अपने पैर पसार लिए हैं। इसी से जुडे़ 30 से अधिक मलेरिया रोगियों की पहचान फिरोजपुर झिरका सीएचसी में बीते तीन दिन में हुई है।

इन सभी मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की देख-रेख में चल रहा है। हालांकि मलेरिया पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 50 से अधिक टीमें गांवों में लगातार कैंप लगाकर लोगों को इस बीमारी से बचाने की मुहिम में जुटीं हैं।

दिनों दिन बढ़ रहे मलेरिया रोगियों के मामले से स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी देखने को मिल रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीणों को जागरूक करने में जुटी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें