तैरने से लेकर झूले और नृत्य का आनंद उठा सकेंगे बच्चे
मनोरंजन थीम पार्क में बच्चे जमकर मौज मस्ती कर सकेंगे। राइडिंग, झूले, पानी के खेलों के जरिए कई गतिविधियों का आनंद ले पाएंगे। वाटरपूल में तैरने, डांस के अलावा बच्चों को पिकनिक मनाने के लिए भी कई सुविधाएं मिलेंगी।
योजना को पूरा करने के लिए सलाहकार की मदद ली जाएगी
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का मनोरंजन थीम पार्क बनाने की योजना पर जल्द कार्य शुरू होगा। यह योजना दो-तीन साल में पूरी होने की संभावना है।