फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मनोरंजन थीम पार्क में बड़ों के साथ बच्चे भी कर सकेंगे मजे, अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिलेंगी सुविधाएं

Mon, 25 Jul 2022 05:57 AM IST
विजय पुंडीर विनोद डबास, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली इलाके में मनोरंजन थीम पार्क में बच्चे जमकर मौज मस्ती कर सकेंगे। राइडिंग, झूले, पानी के खेलों के जरिए कई गतिविधियों का आनंद ले पाएंगे। वाटरपूल में तैरने, डांस के अलावा बच्चों को पिकनिक मनाने के लिए भी कई सुविधाएं मिलेंगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन थीम पार्क में बड़ों के साथ-साथ बच्चे में मजे कर सकेंगे। एनडीएमसी ने नई दिल्ली इलाके में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस पार्क बनाने का निर्णय लिया है। इंडिया गेट स्थित चिल्ड्रन पार्क या फिर अन्य किसी पार्क में सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


यही नहीं आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखकर भी यह पार्क बनाया जाएगा। ताकि वह भी यहां आकर लुत्फ उठा सकें। एनडीएमसी का कहना है कि मनोरंजन न केवल बच्चों के विकास में योगदान देता है, बल्कि वयस्कों के जीवन में आने वाले तनाव और नीरसता को दूर करता है। दुनिया भर में थीम पार्क और मनोरंजन केन्द्र बनाने का काम शुरू हुआ है। नई दिल्ली इलाके में मनोरंजन थीम पार्क न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि पर्यटकों को भी सुविधा प्रदान करेगा।

विज्ञापन

तैरने से लेकर झूले और नृत्य का आनंद उठा सकेंगे बच्चे
मनोरंजन थीम पार्क में बच्चे जमकर मौज मस्ती कर सकेंगे। राइडिंग, झूले, पानी के खेलों के जरिए कई गतिविधियों का आनंद ले पाएंगे। वाटरपूल में तैरने, डांस के अलावा बच्चों को पिकनिक मनाने के लिए भी कई सुविधाएं मिलेंगी।

योजना को पूरा करने के लिए सलाहकार की मदद ली जाएगी 
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का मनोरंजन थीम पार्क बनाने की योजना पर जल्द कार्य शुरू होगा। यह योजना दो-तीन साल में पूरी होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें