फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में मौसम ने ली करवट, दो दिन बाद फिर रंग बदलेंगे बादल

Mon, 14 Mar 2016 07:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम भारत में रविवार को भी मौसम बिगड़ा रहा। एनसीआर में शाम को बादलों की आवाजाही बनी रही। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ज्यादातर जगह बारिश या बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


वहीं, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मैदानी इलाकों में सोमवार और पहाड़ों में मंगलवार से मौसम साफ होगा।

हालांकि 16 मार्च से फिर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जम्मू-कश्मीर में शुरू होगा, तो 17 मार्च से हिमाचल प्रदेश और पंजाब में असर दिखेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 मार्च को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पिछले सप्ताह के पश्चिमी विक्षोभ से कम रहेगा, लेकिन 17 मार्च को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी होगी। 
विज्ञापन

बारिश - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
वहीं, एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 18-19 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे पूर्व मंगलवार से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी।

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। रविवार देर रात से सोमवार के बीच कुछ जगह हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी शनिवार से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हुई। पंजाब, पूर्वी तथा पश्चिमी यूपी और हरियाणा में कई जगह बारिश हुई।

 पंजाब के पटियाला, हरियाणा के चंडीगढ़ और यूपी के मुरादाबाद में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सबसे नीचे यूपी के नजीबाबाद में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें