फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अंग प्रत्यारोपण के लिए सफदरजंग अस्पताल में बनेगा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, स्वास्थ्य महानिदेशक ने दी जानकारी

Sun, 13 Mar 2022 02:39 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

देश में सफदरजंग पहला अस्पताल है जहां पूरी तरह से निशुल्क प्रत्यारोपण किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान सफदजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो (डॉ) एसवी आर्य, मुख्य संरक्षक प्रोफेसर (डॉ) अनूप कुमार, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंग प्रत्यारोपण के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आगामी दिनों में इस केंद्र के अधीन अस्पताल के तीन बड़े विभाग होंगे जो किडनी से जुड़े रोगियों को उपचार देंगे।

विज्ञापन

 
शनिवार को अस्पताल परिसर में विश्व किडनी दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनील कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी को मिलाकर राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा। इसी केंद्र में किडनी प्रत्यारोपण को भी शामिल किया जाएगा। 

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि अस्पताल में फिर से किडनी प्रत्यारोपण की सेवा शुरू होगी। देश में सफदरजंग पहला अस्पताल है जहां पूरी तरह से निशुल्क प्रत्यारोपण किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान सफदजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो (डॉ) एसवी आर्य, मुख्य संरक्षक प्रोफेसर (डॉ) अनूप कुमार, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें एसजेएच के संकाय और चिकित्सा कर्मचारी, मेडिकल छात्र, नर्सिंग छात्र, गैर सरकारी संगठन, अर्धसैनिक सेवा अधिकारी और समाज के अन्य लोग शामिल हैं। साथ ही अंगदान करने वाले परिवारों को डीजीएचएस और एमएस एसजेएच द्वारा सम्मानित किया गया और प्राथमिकता उपचार कार्ड के साथ प्रशंसा का प्रमाण पत्र दिया गया।
 
कार्यक्रम के दौरान किडनी से जुड़ी बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए डॉ हिमांशु वर्मा ने बताया कि देश में अंगदान की कमी की समस्या भयावहता के स्तर पर है। इस दिशा में जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रत्यारोपण के बाद रोगियों को इम्यूनोसप्रेसिव दवाओं के साथ उपचार निशुल्क होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें