फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: दो दिन बाद कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत, पिछले 24 घंटे में मिले 161 कोरोना रोगी

Sat, 12 Mar 2022 10:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 161 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 228 मरीजों को छुट्टी मिली है। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। बीते एक दिन में 36731 नमूनों की जांच में 0.44 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार को कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन बाद शनिवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी के कुछ अस्पतालों में अभी भी संक्रमित रोगी उपचाराधीन हैं, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे ही एक मरीज की तबियत बिगड़ने की वजह से लोकनायक अस्पताल में मौत दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को राजधानी में दो मरीजों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


दिल्ली में अब 792 कोरोना के सक्रिय मरीज
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 161 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 228 मरीजों को छुट्टी मिली है। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। बीते एक दिन में 36731 नमूनों की जांच में 0.44 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,62,802 हुई है, जिनमें 18,35,869 लोग ठीक हुए लेकिन 26141 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अभी भी 792 मरीज सक्रिय हैं जिनमें 586 रोगियों का उनके घरों में उपचार चल रहा है। 

95 मरीज अस्पतालों में भर्ती
विभागीय अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में 95 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 50 मरीजों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। हालांकि तीन मरीजों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं 22 मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। 
विज्ञापन


17 मरीजों को ऑक्सीजन की पड़ रही जरूरत
अधिकारियों के अनुसार राजधानी में अभी भी 17 मरीजों को लगातार ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। इन मरीजों में संक्रमण का असर मोडरेट स्थिति में देखने को मिल रहा है। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन 3516 हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें