इन रास्तों पर सुबह से बनाए दूरी
ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके इसके एक कंट्रोल रूप बनाया गया है। वीवीआईपी सुबह राजघाट और सदैव अटल का दौरा करेंगे। सुबह 6.45 से 8.45 तक राम चरण अग्रवाल चौक, दिल्ली गेट, राजघाट चौक, शांति वन क्रॉसिंग, वाई पॉइंट सलीम गढ़, गीता कॉलोनी फ्लाइओवर और सुभाष पार्क टी पॉइंट इन जगहों पर डायवर्जन रहेगा।
1100 ट्रैफिक कर्मी रहेंगे तैनात
दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस की तरफ से 1100 कर्मचारियों को सड़कों पर तैनात किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सभी लोगों को कल के कार्यक्रम के लिए पहले से ही जानकारी दे दी गई है। दिल्लीवासियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पहले ही दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।