फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां हैं रोशन सिंह सोढ़ी?: तारक मेहता के अभिनेता के लापता होने का रहस्य बरकरार, जांच में कई बातें आई सामने

Fri, 10 May 2024 08:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली से लापता हुई तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता की कोई जानकारी नहीं मिली है। वह पालम इलाके से 22 अप्रैल से लापता हैं। लेकिन पुलिस की जांच में कई बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पालम इलाके से लापता टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह के लापता होने का रहस्य बरकरार है। पुलिस को जांच के दौरान उनके 27 मेल और 10 बैंक खातों का इस्तेमाल करने की बात सामने आई है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि किसी के निगरानी करने के डर से वह 27 अलग-अलग ईमेल का इस्तेमाल कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 अप्रैल की शाम अभिनेता गुरुचरण सिंह को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। वह घर से भी निकले लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे। तीन दिन बाद परिवार वालों ने पालम थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि वह मुंबई जाने के बजाए पालम इलाके में ही पैदल घूमते हुए देखे गए। उसके बाद पालम थाना पुलिस ने 26 अप्रैल को अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने इनके मोबाइल फोन से उनके लोकेशन की जांच की। जांच में पता चला कि 22 अप्रैल की रात 9.22 बजे उनका फोन बंद हो गया। वह दो फोन रखते थे, लेकिन उन्होंने एक फोन घर पर ही छोड़ दिया था। आखिरी बार उन्होंने अपने एक दोस्त से फोन पर बात की थी, जो उन्हें मुंबई हवाई अड्डा पर लेने के लिए आने वाला था। 
विज्ञापन


सीसीटीवी जांच में अभिनेता का अंतिम लोकेशन डाबड़ी इलाके में देखी गई है। बैंक खातों की जांच में पता चला है कि उन्होंने अंतिम बार 14 हजार रुपये निकाले हैं। बैंक खातों की जांच से उनकी आर्थिक ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। उन्होंने कई लोन लिए थे, जिसका बकाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह एक संप्रदाय का अनुयायी है। वह दिल्ली के छतरपुर के एक ध्यान केंद्र में जाते थे। पुलिस ने अभिनेता के संपर्क में रहने वाले 50 से अधिक लोगों से बयान लिया है। पुलिस की टीम मुंबई, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में भी उनकी तलाश कर रही है, लेकिन पुलिस को अभी तक उनका कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें