फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेश की सौहार्द की मिसाल: हनुमान मंदिर में आरती होती देख थमा चेहल्लुम का जुलूस, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Sun, 18 Sep 2022 09:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

जुलूस जब ऊपरकोट से होते हुए चौक बाजार पहुंचा तो वहां स्थित हनुमान मंदिर में आरती शुरू हो गई। लोगों ने इस दौरान मातम जुलूस को रोक दिया और आरती पूरी होने के बाद ही जुलूस को आगे बढ़ाया। जुलूस में शामिल लोगों की इस पहल की चर्चा पूरे शहर में हो रही है और सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
चेहल्लुम का जुलूस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में रविवार को चेहल्लुम के जुलूस के दौरान इसमें शामिल लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की। जुलूस जब ऊपरकोट से होते हुए चौक बाजार पहुंचा तो वहां स्थित हनुमान मंदिर में आरती शुरू हो गई। लोगों ने इस दौरान मातम जुलूस को रोक दिया और आरती पूरी होने के बाद ही जुलूस को आगे बढ़ाया। जुलूस में शामिल लोगों की इस पहल की चर्चा पूरे शहर में हो रही है और सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन


मैदान ए कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत के 40वें दिन चेहल्लुम का जुलूस शहर के अलग-अलग इलाकों से होकर निकाला गया। इमाम हुसैन मोहर्रम की दसवीं तारीख को शहीद हुए थे। रविवार को चेहल्लुम के मौके पर इजहार हुसैन के आवास पर मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें हसन जहीर और साथियों ने मर्सिया पढ़ी और जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाने हैदर ने तकरीर की। इसके बाद शब्बीर हुसैन के आवास पर मजलिस का आयोजन किया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

जिसमें इशरत अली और साथियों ने मर्सिया पढ़ा और मौलाना जफर ने तकरीर की। शाम के समय नगर के ऊपरकोट स्थित इमामबाड़े से जुलूस शुरू हुआ। नगर के पुरानी तहसील, चौक बाजार, अंसारी रोड, अस्पताल रोड होते हुए कर्बला पर पहुंचा। जहां पर मौलाना जफर अब्बास ने तकरीर की। मौके पर करार हुसैन, प्यारे मियां, नदीम कैसर, आलम रिजवी, शब्बीर हुसैन, इजहार हुसैन, जफर अब्बास, कामरान, इमरान, हसन अब्बास मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें