फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के चाचा सहित चार पर हत्या का मुकदमा

Sun, 03 Aug 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-29 नाले में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में मिली एक युवक की लाश के मामले में सेक्टर-20 थाने में परिजनों ने युवक की पत्नी के चाचा सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महोबा निवासी 35 वर्षीय परमलाल बृहस्पतिवार को नोएडा और दिल्ली में रहने वाले अपने भाइयों और परिवार से मिलने आया था। वह कुछ दिनों बाद विदेश जाने वाला था।

पुलिस में दी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों परमलाल ने प्रेम विवाह किया था। शादी से वर या वधू के माता-पिता को दिक्कत नहीं थी। हालांकि, पत्नी के चाचा मनोहर इस मामले में परमलाल से टशन रखता था।
विज्ञापन


परिजनों ने परमलाल की पत्नी के चाचा मनोहर, उसके साथी राहुल सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हैमरेज से मौत का कारण बताया गया है। वहीं, शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें