फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: शास्त्री नगर में युवक के सिर पर वार कर हत्या, पार्क में खून से लथपथ पड़ा था शव

Tue, 20 Sep 2022 09:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोमवार सुबह लोग 56 बीघा पार्क, शास्त्री पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने पार्क में खून से लथपथ शव देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार तड़के एक युवक की सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (35) के रूप में हुई है। उसका शव सोमवार सुबह घर के पास ही एक पार्क में खून से लथपथ हालत में मिला।

विज्ञापन


दीपक के सिर व शरीर के बाकी हिस्सों पर चोटों के निशान थे। खबर मिलने के बाद मौके पर सराय रोहिल्ला थाना पुलिस के अलावा क्राइम टीम मौके पर पहुंची। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, दीपक अकेला शास्त्री नगर इलाके में रहता था। दीपक को नशे की लत थी। इसकी वजह से उसका पत्नी से विवाद हो गया था। दीपक की पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके में रह रही थी। फिलहाल दीपक छोटा-मोटा काम करता था। सोमवार सुबह लोग 56 बीघा पार्क, शास्त्री पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने पार्क में खून से लथपथ दीपक का शव देखा।
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में किसी ने वारदात को अंजाम दिया है। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस दीपक के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें