फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलमपुर हिंसा के बाद सामने आए सांसद गौतम गंभीर, क्षेत्र की जनता से की ये मार्मिक अपील

Tue, 17 Dec 2019 10:05 PM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
जामिया नगर में रविवार को हुई हिंसा के बाद पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद क्षेत्र में मंगलवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर तेज विरोध प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में भी जामिया नगर की तरह हिंसा हुई जो पुलिस प्रशासन के लिए नई चुनौती बनकर उभरा है।
विज्ञापन


इसी बीच इस क्षेत्र के सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर सामने आए और उन्होंने लोगों से शांति की अपील की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें।

एक वीडियो जारी करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि हमारी केंद्र सरकार लोगों का भविष्य बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी का भी भविष्य बिगाड़ना नहीं चाहती है। नागरिकता संशोधन अधिनियम की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी को किसी बात से परेशानी है तो उसे सरकार से बात करनी चाहिए। 
विज्ञापन


सरकार सबकी बात सुनेगी और किसी के भी हितों को चोट नहीं पहुंचने देगी। गौतम गंभीर ने कहा कि लोग किसी के भी बहकावे में न आएं और कोई हिंसात्मक कार्य न करें। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली सभी की है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सबकी है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद इलाके में मंगलवार सुबह नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के कुछ देर बाद भीड़ आक्रोशित हुई और यहां भी पत्थरबाजी की घटनाएं होने लगीं। पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है। फिलहाल, यहां की स्थिति शांतिपूर्ण है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें