फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जिंग पर लगे लैपटॉप पर काम कर रहा था युवक, करंट लगने से हुई मौत

Tue, 24 May 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कंरट लगने से मौत
विज्ञापन
तुगलकाबाद थाना इलाके में लैपटॉप पर काम कर रहे एक मैनेजर की करंट लगने से रविवार दोपहर को मौत हो गई। लैपटॉप में चार्जर लगा हुआ था। लैपटॉप पर काम करते हुए उसे करंट लग गया और वह अचेत हो गया।
विज्ञापन


मैनेजर की ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी। तुगलकाबाद इलाके में करंट लगने से एक और युवक की सोमवार को मौत हो गई। गोविंदपुरी थाना पुलिस दोनों की मामलों की जांच कर रही है। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बृजेश (23) पुत्र राजकुमार गली नंबर-18, तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहता था। वह फरीदाबाद स्थित एक गारमेंट्स फैक्टरी में मैनेजर था। बृजेश की करीब ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही समय पहले हुई थी युवक की शादी

लेपटॉप - फोटो : डेमो पिक
रविवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे बृजेश घर में लैपटॉप पर काम कर रहा था। लैपटॉप में चार्जर लगा हुआ था। लैपटॉप पर काम करते हुए उसे करंट लग गया और वह अचेत हो गया। परिजन उसे पास में स्थित मजीदिया अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि बृजेश लैपटॉप को स्टार्ट कर उसमें चार्जर लगा रहा था। उसी समय उसे करंट लग गया।

गोविंदपुरी थाना पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गोविंदपुरी थाना पुलिस सीआरपीएस 174 (स्वभाविक मौत) के तहत कार्रवाई कर रही है। बृजेश की असमय मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें