फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में मोटर ड्राइविंग सीखने वालों को झटका

Wed, 19 Feb 2014 11:29 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के नाम पर अब फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा। परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर अमल हुआ तो बहुत जल्द वाहन निर्माता कंपनियों के ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल नोएडा में खुल जाएंगे।
विज्ञापन


मोटर ड्राइविंग स्कूल अमूमन गली मोहल्लों में भी खुले दिखाई देते हैं, लेकिन परिवहन विभाग से मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग स्कूलों की संख्या बहुत कम है।

यहां करीब दर्जनभर मोटर ड्राइविंग स्कूलों को मान्यता दी गई थी। कई ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल वैधता अवधि खत्म होने के बाद भी अपना रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराने की जरूरत नहीं समझते।

यह भी पढ़ें: NRHM घोटाले में फंसे 4 जिलों के सीएमओ

ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के नाम पर चल रहे गड़बड़झाले का खुलासा पिछले साल एक विधायक ने विधानसभा में किया था। जांच के बाद एनसीआर के ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल अपनी मान्यता को लेकर संदेह के दायरे में आ गए थे।
विज्ञापन


व्यवस्था पारदर्शी बनाने के लिए कार निर्माता कंपनियों को ट्रेनिंग स्कूल खोलने का प्रस्ताव परिवहन विभाग की तरफ से भेजा जा रहा है।

इस संबंध में एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी ने बताया कि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों की हकीकत पता लगा पाना आम लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है। वाहन निर्माता कंपनियों के ट्रेनिंग स्कूल खुलने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी और लोग फर्जी ट्रेनिंग स्कूलों के झांसे में नहीं फंसेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें